बिजनौर, दिसम्बर 3 -- बिजनौर। फर्जी फर्मों के खिलाफ जीएसटी विभाग ने कमर कस ली है। बिजनौर जीएसटी विभाग अपने यहां पंजीकृत फर्मों का सत्यापन कर रहा है। जीएसटी विभाग की जांच में जिले में 36 फर्जी (बोगस) फर्मों का खुलासा हुआ है। इनमें से सात फर्मों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है, जबकि शेष 29 के विरुद्ध भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभागीय जांच के बाद आए इस आंकड़े ने जिले में फर्जीवाड़े के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार बिजनौर में वर्तमान समय में करीब 33,000 फर्में जीएसटी में पंजीकृत हैं। जीएसटी विभाग जुलाई 25 से युद्व स्तर पर पंजीकृत फर्में का भौतिक सत्यापन में जुटा हुआ है। इनमें से 17,000 फर्मों का भौतिक सत्यापन पूरा किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान कई पते पर फर्में अस्तित्व में ही नहीं मिलीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.