खुलासाः नागा साधु का भेष धर महिला से लूटे जेवर, दो गिरफ्तार
बिजनौर, सितम्बर 1 -- नागा साधु का भेष धारण कर लोगों को झांसे में लेकर जेवर हड़पने वाले दो आरोपियों को नजीबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दंपति से ठगी सोने की दो अंगूठियां, चेन और मंगलसूत्र बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। सोमवार को पुलिस लाइन में मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल निवासी केशव भट्ट ने 29 अगस्त को नजीबाबाद थाने में तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति नागा साधु के भेष में आया और उसके एक अन्य साथी ने साधु के भेष का फायदा उठाते हुए उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ठगी की है। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और चेन हड़प ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Muzaff...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.