खुलासाः दलित युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित
गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- लोनी, आयुष गंगवार। दलित मालवाहक चालक की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जिस गोदाम के बाहर युवक पर हमला हुआ, उसको लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकी प्रभारी को भी निलंबित किया गया। लोनी की कंचन पार्क कॉलोनी में रहने वाले मालवाहक वाहन चालक 32 वर्षीय सोनू पर 25 अप्रैल को बागराणप स्थित एक गोदाम की सफाई के दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसे परिजन रविवार को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान रविवार को ही युवक की मौत हो गई। पिता चरण सिंह ने बागराणप निवासी आमिर उर्फ सोनू और शाहरुख समेत अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे।पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.