खुलासाः एसी तांबे के पाइप चोरी और मोबाइल छिनैती में दो गिरफ्तार
बिजनौर, जून 21 -- शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी और मोबाइल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, छीना गया मोबाइल फोन तथा एसी के तांबे के पाइप बरामद किए हैं। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया कि 4-5 जून की रात मंडावर रोड स्थित आरोग्य हॉस्पिटल की छत पर लगे सात स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट से तांबे के पाइप चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से 10 जून को कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा 17 जून को बाबा लंगोटिया मंदिर के पास चाहशीरी निवासी नितिन कुमार से रेडमी ए-7 प्रो 5जी मोबाइल छीन लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर 19 जून को मामला दर्ज किया गया था。
गिरफ्तारी का कारण शनिवार को चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.