साहिबगंज, मई 22 -- साहिबगंज। बोरियो थाना क्षेत्र के बरमसिया के चम्पई मरांडी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की जांच में खुलासा है कि 10 हजार रुपए में चंपई की हत्या की साजिश रची गई थी । हालांकि अबतक उस राशि का भुगतान भी नहीं हुआ है। उपरोक्त जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बरमसिया के बाबूजी मरांडी व मंगल टुडू ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि बीते 12 मई को शराब पीने के बहाने से चम्पई को बाबूजी मरांडी, मंगल टुडू के अलावा सुखदेव मुर्मू घर से बुलाकर ले गया था। गिरफ्तार बाबूजी मरांडी व मंगल टुडू की निशानदेही पर नौ दिनों से लापता चम्पई मरांडी का शव 21 मई को मेरलेघुटू जंगल से बरामद किया गया था। एसडी...