खुलासा: 14 बीघा जमीन बनी सीताराम की हत्या का कारण ,तीन गिरफ्तार
साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के उदाली गांव में बीते आठ मई को हुई सीताराम हेम्ब्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक हत्या का मुख्य कारण 14 बीघा जमीन है। इस मामले में चार आरोपियों की संलिप्ता तत्काल सामने आयी है। तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फिलहाल फरार है। सीताराम की हत्या सुपारी देकर करायी गई थी। घटना में इस्तेमाल हुए हथियार को फिलहाल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। चौथी आरोपी के पास हथियार होने की बात सामने आयी है। उपरोक्त जानकारी बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने मंगलवार को पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जेठा हेम्ब्रम ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि पिछले पांच सालों से सीताराम के साथ उसका भूमि विवाद चल रहा था। दोनों आपस में चचेरे भाई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.