साहिबगंज, मई 9 -- बरहेट । बरहेट थाना क्षेत्र के छोटा उदाली गांव में बीते गुरुवार की रात भूमि विवाद में सीताराम उर्फ जलका हेम्ब्रम (45) की गोली मारकर हत्या के मामले का बरहेट थाना पुलिस ने थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया के नेतृत्व में महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मृतक सीताराम हेम्ब्रम की पत्नी मीरू मरांडी का आरोप है कि बड़ा उदाली के रहने वाले जेठा हेम्ब्रम के साथ उसका भूमि विवाद था । बीते गुरुवार की रात करीब नौ बजे जेठा उसके घर पर आकर शराब मांगने लगा। शराब नहीं रहने पर पति के साथ उसका विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम में हुई मृतक को एक गोली लगने की पुष्टि कुछ देर बाद घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर से बाहर निकलने पर देखा कि उसके पति के सिर पर गोली लगी है । गोली सिर के आरपार हो गई और मौके पर ही उसकी मौत गई है। पुलिस सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.