सहारनपुर, फरवरी 28 -- कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र में चौरा खुर्द से चांदपुर जाने वाले मार्ग पर जंगल में जली हुई कार में फूंका हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही मृतक की पहचान हो गई। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक का नाम रोहित था, जो थाना फतेहपुर क्षेत्र का रहने वाला था। रुपयों के लेनदेन की रंजिश के चलते ही उसकी हत्या कार में शव रखकर आग लगा दी गई। हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि वारदात में उसके साथियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। यह था मामला बुधवार को चांदपुर जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे ग्रामीणों ने जली हुई ऑल्टो कार देखी थी। कार के अंदर एक युवक का शव भी मिला था। उस दिन में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि उसी रात बिहारीगढ़ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.