हरदोई, अप्रैल 12 -- कल्याणमल/अतरौली, संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में हुई हत्या का पुलिस ने करीब एक माह बाद खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सतीश चंद्र के अनुसार 12 मार्च को सूचना मिली थी कि आदमपुर निवासी केशन का शव घर में तख्त के नीचे पड़ा है। मृतक की नाक से खून निकल रहा था और जीभ दांतों के बीच दबी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डू उर्फ ओमकार निवासी मल्हपुर थाना बेनीगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 11 मार्च को वह दवा लेने आदमपुर गया था, जहां मजाक को लेकर मृतक से विवाद हो गया और गाली-गलौज हुई। इसी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.