खुलासा: बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसलिए की थी गुलशन की हत्या
बिजनौर, मई 4 -- स्योहारा। पुलिस ने 29/ 30 अप्रैल की रात्रि में महमूदपुर रेलवे लाइन के किनारे पाए गए गुलशन कुमार हत्याकांड की खुलासा कर दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलशन कुमार की हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि उसका अतर सिंह की बहन के साथ तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बार-बार मना करने के बाद भी गुलशन नहीं मान रहा था, जिस कारण उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती नज़र आ रही थी।इसी बात को लेकर पुष्पेंद्र पुत्र गेंदा सिंह, रजनीश पुत्र चमन सिंह, अतर सिंह पुत्र आनंद सिंह आदि निवासी रहटोली ने 29/30 अप्रैल की रात्रि में गुलशन की बाइक का पीछा किया और उसे महमूदपुर रेल लाइन के पास ले गए और उसे ट्रेन के सामने फेंक दिया और ऐसा दर्शाया जैसे की रेल की चपेट में आने से दुर्घटनावश उसकी मौत हुई हो गई हो।शुरू यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.