खुलासा: बगोदर में सरकारी जमीन का खेल, फुटपाथ का किराया 5000 तक
गिरडीह, मई 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। माल महाराज का और मिर्जा खेले होली, यह कहावत बगोदर में सालों से चरितार्थ हो रही है। यहां सरकारी जमीन को किराये पर लगाकर कुछ लोग मालामाल हो रहे हैं। रविवार को जब प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अल्टीमेटम अभियान चला रहा था, तब सरिया रोड पर फुटपाथ पर कपड़ा बेचनेवाले दुकानदारों ने सीओ प्रवीण कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार के सामने सारा राज खोल दिया। पूछताछ में दुकानदारों ने साफ कहा-फुटपाथ पर दुकान लगाने के बदले किराया देना पड़ता है साहब। दुकानदार ने किराया वसूलने वालों के नाम भी सीओ को बता दिए। दुकानदारों की बात सुनकर सीओ और थाना प्रभारी भी हैरान रह गए। यह भी पढ़ें- खुलासा: बगोदर में सरकारी जमीन का खेल, फुटपाथ का किराया 5000 तकमार्केट कॉम्प्लेक्स से महंगा फुटपाथ: बगोदर में अगर आप रोड किनारे सरकारी जमीन पर फुटपाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.