जौनपुर, अगस्त 28 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। भरसवां गांव की युवती नेहा हत्याकांड में मुंबई के एक फार्महाउस से मानव कंकाल बरामद होने के बाद घटना की परतें खुलने लगी हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर अपहृत युवती की तलाश में मुंबई पहुंची सिकरारा पुलिस ने आरोपी प्रेमी अरविंद बिंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर फार्महाउस में खुदाई कर मानव कंकाल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर नेहा की हत्या फावड़े के बेंत से मारकर करने और शव को फार्महाउस में दफनाने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ा दीं। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर मुंबई से वापस लौट आई और उसे जेल भेज दिया。

परिवार की शिकायत पुलिस के अनुसार, भरसवां गांव निवासी मगना देवी पत्नी शोभनाथ बिंद ने जून 2024 ...