सहारनपुर, दिसम्बर 4 -- सहारनपुर में कोडिनयुक्त कफ सीरप को लेकर भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। गाजियाबाद से क्रय कर सहारनपुर में 15450 बोतल कोडिनयुक्त नियम विरुद्ध खुले बाजार में बेच दिया गया। औषधि निरीक्षण ने प्रोपराइटर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। औषधि निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह की ओर से थाना बेहट में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें बताया गया कि 18 नवंबर को मैसर्स वीएस फार्मा ग्राम दाउदपुरा, पोस्ट-बाबेल बुजुर्ग, सहारनपुर की जांच की गई। मौके पर मेडिकल प्रतिष्ठान का प्रोपराइटर गैरहाजिर मिला। उसके पिता राजेश शर्मा व पत्नी दीप्ति शर्मा मौके पर मौजूद मिली, उनके सामने जांच पड़ताल की गई तो फर्म संचालित होती नहीं मिली। प्रोपराइटर पंकज शर्मा के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर पिता ने बताया कि उनके घर के सामने वाले घर में मेरे बेटे ने औषधि लाइसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.