बिजनौर, अप्रैल 14 -- धामपुर। नूरपुर थानाक्षेत्र से लापता इसरार अहमद (38) की हत्या उसके ही साथियों ने पैसों के लालच में की थी। आरोपियों ने इसरार के अपहरण के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी। सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर इसरार का कंकाल भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को मौहल्ला हजरतनगर, नूरपुर निवासी मौ. अफसर पुत्र अकबर अली ने अपने छोटे भाई इसरार अहमद के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें प्रथम दृष्टया सामने आया कि आशु सिद्दीकी पुत्र एजाज हुसैन निवासी तीबड़ी, थाना धामपुर और उसके साथियों ने इसरार का अपहरण किया है। जांच के दौरान शाहनवाज अहमद उर्फ शानू और जाबिर पुत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.