सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड 26 स्थित पूजा एनक्लेव में पाइपलाइन और सड़क निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया है ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़कें बनते ही टूटने लगी हैं। कई घरों को पाइप कनेक्शन नहीं मिलने और अधिकारियों की लगातार अनदेखी से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने हंगामा कर नारेबाजी की। लोगों का कहना है निर्माण कार्य में बेहद कम सीमेंट और अधिक बजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे सड़कें कुछ ही समय में टूटने लगी हैं। पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की केवल लीपापोती की जा रही है। आरोप लगाया कई घरों को अब तक पाइपलाइन कनेक्शन नहीं दिए हैं। आलोक तनेजा, गुरु सिंह सभा प्रधान सुजस्वीर सिंह, राजकुमार लोधी और बलरा...