खुलासा: पांच सौ रुपये न देने पर दोस्त ने कर दी थी किशोर की हत्या
गुड़गांव, जून 8 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा, डीएलएफ ने गाजीपुर के खाली मैदान में किशोर की हत्या के आरोप में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुग्राम के क्लब में प्रवेश शुल्क के तौर पर दिए 500 रुपये वापस मांग रहा था। रुपये न देने पर आरोपी ने शराब पिलाकर किशोर पर सुआ से हमला करने के बाद गला घोंटककर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी की पहचान यूपी के सुरजावली, खुर्जा बुलंदशहर निवासी 18 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। आरोपी के माता-पिता की मौत हो चुकी है। आरोपी अपने नाना-नानी के पास खुर्जा में रहता है। वह फरीदाबाद के सुभाष नगर में अपने जानकार के पास भी आता जाता रहता है। उसकी नंगला एंक्लेव पार्ट-दो निवासी 15 वर्षीय आकाश से पिछले एक-डेढ़ वर्ष से जान पहचान थी। करीब ढाई महीना पहले दोनों गुरुग्राम के सहारा मॉल स्थित एक क्लब में पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.