मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा कर दिया है। महिला ने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला व उसके आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक फरवरी को सरवट फाटक के पास नाले में एक युवक का शव पडा मिला था, जिसकी शिनाख्त जीवन उर्फ संजीव निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी के रुप में हुई थी। हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने इस मामले में सादिक व सोनिया पत्नी रोहित निवासीगण गांव हरसौली थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जीवन उर्फ संजीव के आरोपी सोनिया से पिछले 12 साल से अवैध संबंध थे। आर...