खुलासा: तहखाने में चल रही थी नकली दवाओं की फैक्ट्री
सहारनपुर, सितम्बर 3 -- सहारनपुर, संवाददाता। कप सिरप प्रकरण के बाद सहारनपुर में नकली दवाओं के कारोबार का एक और बड़ा खुलासा हुआ है। नागल क्षेत्र के कोटा गांव में औषधि विभाग की टीम ने एक मकान पर छापा मारकर नकली दवाओं की पैकिंग का पूरा नेटवर्क पकड़ा। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध गोलियां, एक्सपायर्ड दवाओं की स्ट्रिप, छपे कार्टन, एल्युमिनियम फॉयल, बैच स्टीरियो, डाई-पंच और तहखाने से स्ट्रिप बनाने की मशीन बरामद हुई है। दो लोगों को मौके पर पकड़ा गया, जबकि पूछताछ में कई अन्य नाम सामने आने के बाद विभाग ने इसे संगठित सिंडिकेट मानते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सूचना पर सहायक आयुक्त औषधि नरेश मोहन दीपक ने औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर देश बंधु विमल और शामली पवन कुमार शाक्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। रात में टीम उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.