सहारनपुर, अगस्त 19 -- सहारनपुर। नागल में शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ठेके की बिक्री के रुपये होने के शक में पांचों आरोपी कई दिन से लोकेश की रेकी कर रहे थे। 14 अगस्त की रात दो बाइकों से पीछा कर लाखनौर से पहले आईटीआई के पास उसे घेर लिया। पिट्ठू बैग छीनने के दौरान लोकेश ने एक आरोपी को पहचान लिया और थाने में शिकायत करने की बात कही। पहचान खुलने के डर से पांचों ने उसे पानी भरे गड्ढे में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि राहुल उर्फ राज सिंह ने बाइक से लात मारकर लोकेश को गड्ढे में गिरा दिया। बैग छीनने के दौरान उसकी तनी ट...