सहारनपुर, अप्रैल 12 -- गागलहेड़ी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में आढ़ती के चालक ने ही 12.80 लाख रुपये की लूट की फर्जी वारदात की साजिश रची थी। आरोपी, आढ़ती की नगदी गबन करना चाहता था। पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर 10.50 लाख रुपये की नगदी व बाइक बरामद की है। सीओ सदर मुनीश चंद्र ने बताया कि पांच अप्रैल को जनपद हरिद्वार के रुड़की निवासी आढ़ती सोम शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका कार चालक ललित निवासी गांव तेजपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उसकी कार से 12 लाख 80 हजार रुपये की नगदी लेकर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के रास्ते रुड़की आ रहा था। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र में गांव हरियाबास के पास पहुंचने पर चालक ने डायल 112 पर सूचना दी कि गाड़ी का टायर पंचर हो गया है और इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.