बिजनौर, मार्च 13 -- किरतपुर। दुल्हेंडी की रात मोहल्ला झंडा में सड़क किनारे खड़ी पिकअप आग की घटना में नया मोड़ आया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी ने पैसों के लिए दूसरे पक्ष की गाड़ी में आग लगाई थी। आरोपी का सोशल मीडिया पर किसी अबूबकर नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ था, जिसने दूसरे समुदाय के लोगों की गाड़ी में आग लगाने के लिए उसे पैसों का लालच दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार निमेश रस्तोगी निवासी मोहल्ला झंडा किरतपुर ने 10 मार्च को तहरीर देकर अपनी पिकअप गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस के सामने अबुजर शमीम राईन पुत्र शमीम अहमद निवासी मोहल्ला अफगनान थाना किरतपुर का नाम सामने आया। गुरुवार को किरतपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.