नई दिल्ली, मार्च 19 -- आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तार सहारनपुर के बीडीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हारिस की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि हारिस रोजाना पांच से सात घंटे लैपटॉप पर बिताता था। कॉलेज में छुट्टी होने या अन्य छात्र-छात्राओं के बाजार जाने के बावजूद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकलता था। उसकी यह 'खामोशी' अब संगठित ऑनलाइन नेटवर्क तैयार करने की रणनीति के रूप में सामने आ रही है। एटीएस जांच में खुलासा हुआ है कि मुरादाबाद, संभल, अमरोहा समेत कई जिलों के 60 से अधिक युवा उसके संपर्क में थे।रूम पार्टनर भी नहीं जान पाया असलियत एजेंसियों को आशंका है कि वह इन युवाओं को धीरे-धीरे कट्टर विचारधारा की ओर मोड़ रहा था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके साथ रहने वाला रूम पार्टनर भी उसकी असलियत से पूरी तरह अनजान था। शामली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.