खुलासा: आभूषण ठगने वाले बावरिया गैंग का भंडाफोड़
सहारनपुर, फरवरी 22 -- बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को झांसा देकर आभूषण ठगने वाले बावरिया गैंग का भंडाफोड़ कर शनिवार को पुलिस ने महिला समेत तीन शातिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 2.50 लाख रुपये, कार और दो चाकू बरामद किए। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में व्योम बिंदल ने बताया कि 12 फरवरी को बाजोरिया रोड निवासी रेखा शर्मा पत्नी संजय शर्मा ने थाना कोतवाली मंडी में तहरीर देते हुए बताया था कि एक महिला ने ई-रिक्शा में मीठी बातों में फंसाकर सोना दोगुना करने का झांसा दिया और आभूषण उतरवाकर फरार हो गई। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली मंडी व सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बेहट अड्डा से किरण पुत्र गणेस निवासी अरवल्ली गुजरात, सुमित कुमार व आरती निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.