खुलासा: अवैध संबंधों के चलते फुफेरे भाइयों ने रीनू को मार डाला
बागपत, जून 12 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में हुई युवक की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। मृतक के फुफेरे भाइयों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं चौथा आरोपी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने को दबिश डाल रही है। सिसाना गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे खड़ी बस में बुधवार सुबह रीनू उर्फ डांसर का शव पड़ा मिला था। रीनू के भाई रविंद्र ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई मंगलवार शाम काम से घर आया था। इसके बाद अपने दोस्त यश व संदीप के साथ कमल चौहान की कॉलोनी में बैठा था जहां उनका विवाद हो गया। आरोप लगाया कि गांव में कई साल से रह रहे शामली के युवक ने उसके भाई को जान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.