बिजनौर, फरवरी 14 -- बिजनौर, संवाददाता। थाना नगीना क्षेत्र में लुटेरे पिता पुत्र गिरोह का खुलासा किया है। गिरफ्तार पिता-पुत्र अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए जेवरात और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 4 फरवरी को नगीना थाना क्षेत्र में एक अकेली महिला से कुंडल लूटने की घटना सामने आई थी। जांच के दौरान आरोपियों तक पुलिस पहुंची। पुलिस ने दिलशाद उर्फ भैया पुत्र अब्दुल सलाम व उसके पुत्र दिलनवाज उर्फ भोलू पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला अहमदनगर, थाना कोतवाली, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। नगीना सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों से महिला से लूट कुंडल बरामद कर लिए हैं आरोपी पिता पुत्र से पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों मे...