साहिबगंज, मई 20 -- साहिबगंज। जिला में बीते एक साल में हुए के स्वास्थ्य जांच में 205583 में से 4778 बच्चे 4डी के शिकार मिले हैं। कुल 235153 बच्चों के जांच का लक्ष्य था। दरअसल, स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच 4डी के तहत होती है। 4 डी का अर्थ चार प्रमुख बाल स्वास्थ स्थितियों से हैं । इन स्थिति से बीमार बच्चों की शीघ्र पहचान की जाती है। पहला डी-डिफेक्ट एट बर्थ ,दूसरा डी- डेफिशिएंसी, तीसरा डी- डिजीज व चौथ डी- डेवलपमेंटल डिलेज है। इसका सीधा मतलब जन्मजात दोष ,विभिन्न बीमारी, कुपोषण व विकासात्मक देरी होता है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बच्चों की स्वास्थ्य जांच करायी गई। इस कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 साल तक के किशोर-किशोरियों में 4 डी का पता लगाया जाता है। जिले में प्रत्येक महीने डॉक्टरों की टीम गठित कर आंगनबाड़ी केंद्र से...