नई दिल्ली, मार्च 23 -- IPO News: IPO से ठीक पहले पावर सेक्टर की कंपनी पावरिका लिमिटेड (Powerica Ltd) ने निवेशकों का भरोसा जीत लिया है। कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से Rs.329.40 करोड़ जुटा लिए हैं, जो इसके IPO के लिए एक मजबूत संकेत माना जा रहा है। IPO खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने कई बड़े संस्थागत निवेशकों को शेयर अलॉट किए। इनमें SBI म्युच्युअल फंड, HDFC म्युच्युअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्युच्युअल फंड, क्वॉंट MF और बंधन MF जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही कोटक लाइफ (Kotak Life), एडेलवाइस लाइफ (Edelweiss Life) और रिलायंस निप्पॉन लाइफ (Reliance Nippon Life) जैसी बीमा कंपनियों ने भी निवेश किया। कंपनी ने 83.39 लाख शेयर Rs.395 प्रति शेयर के भाव पर जारी किए, जिससे कुल Rs.329.40 करोड़ जुटाए गए। यह भी पढ़ें- मिनी रत्न कंपनी के IPO पर दांव लगाने का दूसरा द...