नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रुकने और होर्मुज के खुलने के संकेत मिल रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यस्थता कर रहे देशों ने ईरान और अमेरिका दोनों को टू स्टेप पीस प्लान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को पाकिस्तान ने तैयार किया है। हालांकि इसपर कितना विश्वास किया जा सकता है, यह कहना अभी मुश्किल है। ईरान ने कभी पाकिस्तान की मध्यस्थता की बात स्पष्टता के साथ स्वीकार ही नहीं की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानं तो पाकिस्तान ने तेहरान और अमेरिका दोनों के साथ ही दो चरणों वाला प्लान साझा किया है। पाकिस्तान खुद कई बार दावा कर चुका है कि वह ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा है। हालांकि ईरान ने सोमवार को भी इस बात से इनकार करते हुए कहा कि पाकिस्तान की युद्ध में कोई भूमिका ही नहीं है। ईरान ने इस दावे को भी खारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.