नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- आई ड्रॉप को आंखों में कुछ बूंदों के रूप में डाला जाता है। अलग-अलग आई ड्रॉप में अलग-अलग दवाएं या लुब्रिकेंट होते हैं, इसलिए उनका इस्तेमाल समस्या के अनुसार बदलता रहता है। आंखों के सूखेपन, एलर्जी, संक्रमण और सूजन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। हालांकि, ज्यादातर लोग आईड्रॉप का इस्तेमाल करने पर कुछ गलतियां करते हैं। ऐसे में मोतियाबिंद और रिफ्रैक्टिव आई सर्जन डॉ. राहिल चौधरी ने आई ड्रॉप की एक्सपायरी डेट से जुड़े एक जरूरी लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले नियम के बारे में बताया है। आप भी जानिए-क्या कहते हैं आई डॉक्टर डॉक्टर ने बताया कि एक ड्रॉप के बोतल पर छपी एक्सपायरी डेट तभी तक मान्य होती है जब तक बोतल की सील रहती है। एक बार सील खुलने के बाद इसे इस्तेमाल करने का समय तय हो जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि जै...