खुलते ही बदनामी का हाईवे बन गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब एक्सपेंशन ज्वाइंट में खतरनाक क्रैक
कानपुर, अगस्त 10 -- यूपी का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बदनामी का हाईवे बन गया है।कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। सड़क के निर्माण और रखरखाव में सामने आ रही खामियां अब सिर्फ गड्ढों और उखड़ी डामर की परत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक्सपेंशन ज्वाइंट, डिवाइडर और क्रैश बैरियर तक की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। किलोमीटर 30 के पास एक्सपेंशन ज्वाइंट में लंबी दरार सामने आने के बाद सड़क निर्माण विशेषज्ञों ने इसे गंभीर स्थिति बताया है। उनका कहना है कि समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो सड़क की क्षति बढ़ने के साथ क्रैश बैरियर के टूटने और वाहन के नीचे गिरने तक का खतरा पैदा हो सकता है। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को एक्सप्रेसवे की बदहाली और खुलकर सामने आ गई। पानी की निकासी का ठोस इंतजाम नहीं होने से कानपुर से लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.