बरेली, मई 18 -- साहित्य, समाज और संवेदनाओं को एक सूत्र में पिरोने वाली पुस्तक खुलती हुई जंजीरें के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वर्तमान में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डीन और लेखक डॉ. राजेश कुमार शर्मा के जन्मदिन को भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम व एडीजी रमित शर्मा ने लेखन शैली की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...