खुर्रम नगर के खुले नाले में गिरी बाइक, दो युवक जख्मी
लखनऊ, जून 27 -- कल्याणपुर रिंग रोड के पास एक अनियंत्रित बाइक १५ फीट गहरे खुले नाले में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी नाले में जा गिरे। राहगीरों ने बाइक सवारों को नाले में गिरते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची इंदिरा नगर पुलिस ने राहगीरों की मदद से रस्सी के सहारे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस ने हाइड्रा और जेसीबी की मदद से बाइक को नाले से बाहर निकलवाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी जगह पर रिक्शा समेत गिरने से एक चालक की मौत हो गई थी। गाजीपुर इलाके के रहने वाले छहलाल का बेटा ऋषभ और इरफान का बेटा इसराइल गुरुवार तड़के करीब पांच बजे जानकीपुरम से गाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर रिंग रोड पर खुर्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.