खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन को फिर चलाने की मांग, सांसद ने रेल मंत्री को लिख पत्र
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह ने केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर खुर्जा से मेरठ वाया बुलंदशहर संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू कराए जाने की मांग की है। सांसद ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में अवगत कराया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा उन्हें एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें पूर्व में संचालित यात्री रेलगाड़ी संख्या 54403 एवं 54404 के फिर से संचालन की मांग की गई है। यह ट्रेन खुर्जा जंक्शन से बुलंदशहर, गुलावठी और हापुड़ होते हुए मेरठ तक संचालित होती थी, लेकिन वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान इसके परिचालन को बंद कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- सांसद ने सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हापुड़ जंक्शन पर स्थायी ठहराव का उठाया मुद्दा कोविड काल के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.