बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- नगर में 18 अप्रैल को इस्कॉन गाजियाबाद की ओर से श्री श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग 15 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ को श्रद्धालु स्वचं खीचेंगे और भगवान को नगर का भ्रमण कराएंगे। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर गाजियाबाद की ओर से शनिवार को पंचवटी कम्यूनिटी भवन में रथ यात्रा महोत्सव को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अदिकर्ता दास ने बताया कि खुर्जा के लोगों के लिए भगवान की रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ में भगवान श्रीकृष्ण और श्री बलराम विराजमान होंगे। अभिराम गोविंद दास ने बताया कि सबसे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 56 भोग और आरती के बाद यात्रा शुरू की जाएगी। जो जीटी रोड स्थित श्री राम वाटिका से शुरू होकर, ​शिकारपुर अड्डा, मह...