फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बवुरैया मौजा मुड़गांव निवासी राकेश चंद्र के 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक की दिल्ली से घर लौटते समय खुर्जा में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। अभिषेक ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह नौकरी की तलाश में करीब 15 दिन पूर्व दिल्ली गया था। दिल्ली से रोडवेज बस से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान खुर्जा क्षेत्र में सामने से आ रही दूसरी बस से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : हाईवे पर दो रोडवेज बसों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते...