खुर्जा में शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज
बुलंदशहर, मई 28 -- ईद उल अजहा की नमाज को लेकर गुरुवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी। ईदगाह जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। ईदगाह पर सुबह से ही हजारों की संख्या में अकीमदमंदों ने पहुंचना शुरू कर दिया। ईदगाह पर नमाज शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान अकीमतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआ अल्लाह से मांगी। इस दौरान ईदगाह मार्ग, बजाजा बाजार, बिंदा वाला चौक, मोहल्ला तरीनान आदि स्थानों पर बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिली। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सतर्क रहे। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नमाज अदा कर गले मिल कर बकरीद की दी मुबारकबाद उनके द्वारा क्षेत्र में गश्त की गई। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.