बुलंदशहर, जनवरी 8 -- नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। जिसमें अलाव जलते नहीं मिले। मामले में अध्यक्ष ने एडीएम प्रशासन से ईओ की शिकायत की है। साथ ही ईओ द्वारा फोन नहीं उठाने की बात कही है। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने बताया बुधवार की सुबह ईओ खुर्जा को अलाव के निरीक्षण के लिए पत्र के माध्यम से बताया गया था। जिसके बाद रात को अलाव को लेकर निरीक्षण किया गया। करीब 62 स्थानों पर कागजों में अलाव जलने दर्शाए गए थे। लेकिन कुछ चुनिंदा जगहों पर ही अलाव जलते मिले। वहीं अधिकांश स्थानों पर अलाव नहीं जले। इसको लेकर उन्होंने रात को ही ईओ को फोन किया। अध्यक्ष ने बताया कि ईओ खुर्जा फोन नहीं उठाते हैं। रात को भी फोन नहीं उठाया। वहीं, पूर्व में पत्र के माध्यम से सूचना देने के बाद भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं रहे। इसको लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.