खुर्जा मंडी सचिव एक लाख रुपये रिश्वत लेते दबोचा
बुलंदशहर, जून 24 -- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा की कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव नाहर सिंह को आढ़ती से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। मंडी में पीड़ित आढ़ती को नोटिस देकर परेशान करते हुए रिश्वत मांगी गई थी। आढ़ती ने इसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम से की थी। खुर्जा के कालंदी कुंज निवासी अतुल गुप्ता की नई मंडी में आढ़त है। साथ ही उनकी फ्लोर मिल भी है। आढ़ती का आरोप है कि कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव द्वारा बार-बार नोटिस देकर उनकी फर्म का लाइसेंस निरस्त करने की बात कही जा रही थी। लाइसेंस को निरस्त करने के लिए दिए गए नोटिस को खत्म करने और मामले को निपटाने के एवज में मंडी सचिव ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर आढ़ती अतुल गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.