बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर बीते शनिवार की रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले में फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें इन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।​गौरतलब है कि ​25/26 अप्रैल की रात खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं, जिनमें हत्या (103-1) और साजिश (61-2) शामिल हैं, के तहत मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर : गिरफ्तार आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, आरोपी घायल एफआईआर में 10 आरोपी नामजद किए गए थे, जिनमें से 3 को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों ...