बुलंदशहर, जून 6 -- नगर में बीते दिनों हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार का सब्र अब टूटने लगा है। शनिवार को मृतकों के भाई संजय सैनी ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन में पीड़ित परिवार के अनाथ हो चुके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विशेष आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की गई है। मृतकों मनीष सैनी, अमरदीप सैनी और आकाश सैनी के भाई संजय सैनी ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड के बाद मृतकों पर आश्रित उनकी पत्नियां, छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।​पीड़ित यह भी पढ़ें- खुर्जा ट्रिपल मर्डर:सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग, परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन परिवार ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ...