बुलंदशहर, जुलाई 18 -- आगरा के उप स्टेशन अधीक्षक के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।आगरा में तैनात उप स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र चाहर के साथ कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान अभद्रता और अपमानजनक व्यवहार किया गया। इस घटना से रेलवे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। खुर्जा जंक्शन के कर्मचारियों ने कहा कि रेलकर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा के नेतृत्व में स्टेशन मास्टर, बुकिंग क्लर्क, पॉइंट्समैन, टीसी और अन्य रेलकर्मियों ने प्लेटफॉर्म से मुख्य गेट तक कैंडल मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- आगरा घटना के विरोध में सीवान जंक्शन पर रेल कर्मचारियों का कैंडल मार्च इस दौरान रेलकर्मी का सम्मान बहाल करो, दोषियों ...