बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- एमवीवीएनएल के 1.11 करोड़ रुपए खुर्जा के एक युवक के व्यक्तिगत बैंक खाते में गलती से ट्रांसफर हो गए। बैंक व विभाग से संदिग्ध जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर पूरी रकम वापस करा दी। साइबर क्राइम सेल ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के 1 करोड़ 11 लाख 49 हजार एक रुपये के सरकारी धन को संभावित नुकसान से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार खुर्जा निवासी मोहम्मद फरहान के बैंक खाते में 14 नवंबर 2025 को अचानक किसी अज्ञात स्रोत से 1,11,49,001 रुपये की बड़ी रकम जमा हो गई। किसी बड़े वित्तीय फ्रॉड की आशंका के चलते बैंक व विभागीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी साइबर टीम को दी। संदिग्ध लेनदेन के चलते पुलिस महकमे में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार ने साइबर था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.