नवादा, फरवरी 18 -- नवादा। राजेश मंझवेकर नवादा शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने और दशकों पुराने जाम के झमेले से मुक्ति दिलाने के लिए अब जनता गोलबंद दिख रही है। पार नवादा को सीधे मिर्जापुर से जोड़ने वाला खुरी नदी पर बनी अस्थायी पुलिया से हो कर जारी आवागमन का मार्ग अब लोगों को बेहद प्रासंगिक प्रतीत हो रहा है। इस पुलिया को नगर परिषद ने महज एक अस्थाई विकल्प के रूप में छठ घाट तक पहुंचने के लिए बनाया था, लेकिन वर्तमान यह शहर की सबसे बड़ी जरूरत बनकर उभरा है। अब तो स्थिति यह है कि आमजनों ने एक सुर में खुरी नदी पर इस अस्थाई पुलिया को स्थायी करने की मांग शुरू कर दी है। अच्छी बात यह है कि नगर परिषद भी इस पुलिया के महत्व को समझ रहा है तथा इस दिशा में सार्थक पहल का पक्षधर दिख रहा है। जाम से मुक्ति और समय की बचत वर्तमान में नवादा शहर में प्रवेश करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.