खुरियाल टोला मुख्य सड़क से खरसौता गांव को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील
कटिहार, जून 29 -- आजमनगर, एक संवाददाता खुरियाल टोला मुख्य सड़क से खरसौता गांव को जोड़ने वाली कच्ची सड़क जर्जर तथा गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढे में जल जमाव तथा कीचड़ रहने से साल के छह महीने उक्त सड़क पर आवागमन बाधित रहता है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त सड़क को मुख्यमंत्री अथवा प्रधानमंत्री संपर्क योजना के तहत निर्माण कराए जाने की मांग जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक से की गई है। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीण प्रदीप शर्मा, मनोहर मंडल, अजय कुमार साह, धीरेंद्र मंडल, मनोज कुमार, अंजनी कुमार आदि ने पक्की सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.