खुराफातियों ने खंडित की आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोश
कौशाम्बी, जून 19 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव में गुरुवार रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। गांव के चबूतरे पर स्थापित यह प्रतिमा अनुसूचित समुदाय के लिए आस्था का केंद्र है। सुबह घटना की जानकारी होते ही आक्रोश फैल गया। दलित समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जाहिर की। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन मुकदमा कायम कराया। साथ ही दूसरी प्रतिमा लगवाकर मामला शांत कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन तुरंत ही अलर्ट मोड पर आ गया। डीएसपी कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद पांडेय और थाना प्रभारी बीएन पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आनन-फानन में डॉ. भीमराव आंबेडकर समिति के उपाध्यक्ष जंगबहादुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया। इसी के साथ जन सहयोग लेकर घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.