आरा, फरवरी 23 -- गड़हनी, एक संवाददाता। बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से पशुओं में होने वाले प्रमुख रोग एफएमडी (खुरहा एवं मुंहपका) से बचाव हेतु चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम (चरण-6) के अनुश्रवण, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन के लिए सोमवार को राज्य स्तरीय टीम ने प्रखंड के कुरकुरी गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में निदेशालय स्तर से डॉ. कुमारी प्रमिला सिन्हा और क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय से डॉ. स्मिता शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी डॉ. चन्द्रकान्त कुमार निराला ने बताया कि टीम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों से सीधे संवाद कर टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेना, टीकों की कोल्ड चेन प्रबंधन व्यवस्था की जांच करना तथा टीकाकरण संबंधी डाटा अपलोडिंग की समीक्षा करना है। जांच पदाधिकारियों ने टीकाकरण कार्य को संतोषजनक बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.