बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता खुरहंड में शुक्रवार को बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सत्संग कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने इसके मद्देनजर खुरहंड में शुक्रवार को रूटडायवर्जन किया है। बांदा-प्रयागराज आने-जाने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सिर्फ सत्संग कार्यक्रम में आने वाले भक्तों को ही इंट्री मिलेगी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की ओर से खुरहंड स्थित मंदिर में श्री बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वह शुक्रवार को सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से खुरहंड पहुंचेंगे। शाम तक सत्संग करेंगे और भक्तों का दरबार भी लगाएंगे। व्यवस्थापकों की ओर से मंदिर मैदान में करीब एक लाख भक्तों के रुकने की व्यवस्था की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.