बांदा, जुलाई 23 -- बांदा। मंडल रेल प्रबंधक झांसी व संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मौजूदगी में गुरुवार को रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर गुरुवार को स्पीड ट्रायल लिया गया। इस दौरान स्पेशल ट्रेन 120 किलोमीटर गति से दौड़ी और ट्रायल पूरी तरह सफल होने पर अधिकारियों ने संतोष जाहिर किया। झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत गुरुवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना व डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। उन्होंने बांदा स्टेशन पहुंचने के बाद गेट संख्या-472 से खुरहंड स्टेशन तक ट्रॉली के माध्यम से नव निर्मित रेल दोहरीकरण लाइन का गहन निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- रेल संरंक्षा आयुक्त ने किया विस्तार से निरीक्षण न...