बांदा, जुलाई 21 -- बांदा। उत्तर मध्य रेलवे का झांसी मंडल यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा रेल परिचालन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए कार्य कर रहा है। मंगलवार को खुरहंड-अतर्रा-बदौसा रेलखंड खंड में नव निर्मित दूसरी 21.267 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेल लाइन लाइन पर 25 केवी एसी विद्युत कर्षण प्रणाली का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस नव विद्युतीकृत खंड का निरीक्ष उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर जे. सी. एस. बोरा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान परख निरीक्षण यान एवं टावर वैगन के माध्यम से विद्युत कर्षण प्रणाली से संबंधित विभिन्न अवसंरचनाओं एवं उपकरणों का गहन परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- बांदा-खुरहंड द्वितीय लाइन पर 100 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेन इसमें समपार फाटक, स्विचिंग प्वाइंट, ओएचई खंभे, ओवरहेड इलेक्ट्रि...