रुद्रपुर, जुलाई 15 -- किच्छा, संवाददाता। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि खुरपिया में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए) की स्थापना होने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास के पथ पर अग्रसर है और प्रदेश में स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। बुधवार को सांसद अजय भट्ट का भाजयुमो के पूर्व कुमाऊं संयोजक विवेक दीप सिंह के प्रतिष्ठान पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पहली बार उत्तराखंड का बजट एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है और प्रदेशभर में विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- ह...